22 Jul 2026, Wed

व्यापारियों ने परियोजना अधिकारी पर गुमराह करने का लगाया आरोप; पॉड टैक्सी के रूट परिवर्तित को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार, पॉड टैक्सी के रूट परिवर्तित को लेकर व्यापारियों ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा और परियोजना अधिकारी पर सरकार और जिलाधिकारी को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विधायक ने आश्वासन दिया व्यापारीहित का पूरा ध्यान रखा जायेंगा।

इस दौरान महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार विधायक को अवगत करवाते हुए बताया कि पॉड कार के अनेतिक रूट पर व्यापारियों , गंगा सभा द्वारा आपत्ति जताई गई थी। प्रदेश सरकार ने व्यापिारयों के विरोध को देखते हुए कमेटी गठित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेक्नि किसी व्यापारी की राय एवं भौगोलिक परिस्थिति का आंकलन किए बिना ही पुन 1 माह बाद पॉड कार परियोजना अधिकारी ने कुंभ पेशवाई, धार्मिक आयोजन और भूमिगत कार्यों वाले रूट पर डीपीआर प्रस्तुत कर सरकार एवं जिलाधिकारी को गुमराह कर अनेतिक रूट थोपना का कार्य कर रहे है।

जबकि शुरुवात से ही दुधाधारी से भगत सिंह चौक तक के रूट पर भौगोलिक परिस्थिति भूमिगत कार्यों को देखते हुए विरोध जताया गया। हरिद्वार के सभी व्यापार मंडल गंगा सभा इस रूट के खिलाफ है अगर अग्रिम बैठक में रूट परिवर्तित कर व्यापारियों को राहत नहीं दी गई तो पॉड कार परियोजना अधिकारियों के खिलाफ सड़को पर उतरकर विरोध जताया जाएगा। क्योंकि पॉड कार परियोजना अधिकारी तैयार रूट पर सभी दिक्कतो को जानने के बाद भी सरकार और जिलाधिकारी को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है।

ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, महामंत्री नाथीराम सैनी, सोनू चौधरी, मनोज ठाकुर, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!