26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्रमिकों का जाना हाल-चाल; सहायता राशि के चेक किए वितरित

उत्तरकाशी, 17 दिन की जद्दोजहद के बार आखिरकार सभी 41 श्रमिकों को रिस्क्यू कर मंगलवार की रात सुरंग से बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों ने राहत की सांस ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं।

सुरंग से बाहर निकाले के बाद सभी श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में रखा गया है। सीएम धामी ने आज सुबह अस्पताल में पहुंचकर वहां भर्ती श्रमिकों से बात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को एक-एक लाख के चेक भी दिए। उन्होंने कहा कि अब इन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा जायेंगा। जहां सभी श्रमिकों की सघन जांच होगी इसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!