26 May 2026, Tue
Breaking

सिलक्यारा में बनेंगा बाबा बौखनाग का भव्य मंदिर, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियो को दिए निर्देश

उत्तरकाशी, सिलक्यारा में सुरंग से सभी 41 श्रमिक सकुशल निकलने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

वही,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को श्रमिकों को एक माह का अवकाश देना का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!