हरिद्वार बुग्गावाला
01 J.C.B. व 03 ट्रेक्टर ट्रालियों सीज, अवैध खनन व यातायात नियमों के उल्लंघन का है आरो
21.06. थाना बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्राम टांडा हसन में अवैध खनन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने में संलिप्त 01 जे०सी०बी० मशीन व 03 ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया है।
उक्त जे०सी०बी० व ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के अवैध रूप से खनन कार्य में प्रयोग किया जा रहा था।

