25 May 2026, Mon

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, 04 वाहन चोरों को दबोचा

पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

चारो चोर नशे के आदी है, नशे की पूर्ति व शौक पूरे करने के लिये चोरी को देते थे अंजाम

पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा

नहर पटरी के किनारे शमशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी थी मोटरसाइकिलों की खेप

राह चलते व्यक्तियों और कबाड़ियों से औने पौने दामों में कर देते थे सौदा

मोटरसाइकिलें रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से चुराई गई, आरोपियों द्वारा स्वीकारा गया

हरिद्वार पुलिस का अपराधियों के प्रति यह एक्शन लगातार जारी रहेगा

हरिद्वार/रानीपुर। दिनांक 04.04.2026 को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गईं।

इसी क्रम में वादी मुकेश पुत्र स्व. कलीराम निवासी ब्रह्मपुर, थाना सिडकुल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12एई -5890 को आईसी इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी क्षेत्र से चोरी होना दर्ज कराया गया। वादी समीर पुत्र नवाब निवासी बंदर टोल, मंगलौर द्वारा मोटरसाइकिल संख्या यूके 17वी -9849 (स्प्लेंडर प्लस) चोरी होना दर्ज कराया गया।

वादी अरुण कुमार पुत्र रमेश निवासी जमालपुर खुर्द द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूके 07बीबी 3906 चोरी होना दर्ज कराया गया। उक्त अभियोगों के अनावरण एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।

दिनांक 05.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा डिजीटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त अभियोगों से संबंधित 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके द्वारा रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया।

संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें 03 मोटरसाइकिलें कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से 01 मोटरसाइकिल थाना सिडकुल से 01 मोटरसाइकिल थाना फरीदाबाद से, 01 मोटरसाइकिल ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली से, 04 अन्य संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!