25 May 2026, Mon

बीजेपी मण्डल अध्यक्ष का ड्रामा, मुकदमा दर्ज, तीन बार सील, अखाड़े की संपत्ति पर अवैध होटल बनाने के लिए एचआरडीए पर दवाब, आका को जीताने के लिए लड़े युद्ध

हरिद्वार। भाजपा के मंडल,कमंडल अध्यक्ष एवं भाई के द्वारा बनाए जा रहे अवैध होटल के निर्माण का कोई नक्शा स्वीकृत नहीं है। न ही किसी विभाग से एनओसी है, बावजूद अनाधिकृत काम कराने के लिए एचआरडीए पर दवाब बना रहा है।

यह नेता इतना दिग्गज है कि कभी अपने वार्ड को जितवा नहीं सका, लेकिन अपने राजनैतिक आका को जिताने के लिए युद्ध तक लड़ चुका है। इसके अवैध काम में सरकारी विभाग कोई दखल नहीं दे, इसके लिए भाजपा का पद तो काम नहीं आया, लेकिन अब व्यापारियों को भ्रमित कर साथ लेने के लिए भटक रहा है।

भाजपा का मंडल अध्यक्ष किशन बजाज अपने भाई प्रीतम बजाज के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र में निरंजनी अखाड़े की संपत्ति यानि धर्मशाला को होटल में तबदील करवा रहा है। पिछले साल इसके अवैध निर्माण के लेंटर को एचआरडीए के अधिकारियों ने सील कर दिया था। लेकिन सीलिंग के बावजूद इसने लेंटर डलवाने के लिए प्रयास किया।

लेकिन मामला सुर्खियों के आते ही विभागीय कार्रवाई के तहत सील कर दिया गया। लेकिन तीसरी बार प्रयास करने पर विभाग के अभियंता ने इनके खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया।

अब यह अवैध निर्माण को पूरा कर होटल में तब्दील कराने की फिराक में घूम रहा था। धरने दे रहा मदन कौशिक जी से गुहार लगा रहा है, अब फिर से सत्ता में काबिज होने पर इन्होंने अवैध निर्माण में एचआरडीए के अधिकारियों कोई दखल न दे, इसके लिए दवाब बना रहा था। दवाब बनाने के लिए एचआरडीए के दफ्तर परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया।

साथ ही तमाम आरोप लगाकर दवाब में लेने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी दवाब में नहीं आए तो अब व्यापार मंडल का उपयोग करने लगा। व्यापारियों को झूठे पुलिंदा पर भ्रमित कर रहा है कि अखाड़े की संपत्ति पर नक्शा स्वीकृत करा लिया गया है। जबकि विभाग में किसी प्रकार का दस्तावेज तक प्रस्तुत नहीं किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!