22 Jul 2026, Wed

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए युवाओं को किया संबोधित

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के युवा व ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए युवाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं के साथ संवाद किया तथा उनकी प्रश्नों, सुझावों एवं विचारों को गंभीरता से सुनते हुए उनका विस्तृत उत्तर दिया।

युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी होते हैं। यदि युवा शक्ति सही दिशा, सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़े तो वह समाज और राष्ट्र के विकास की नई कहानी लिख सकती है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार, स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक और रोजगार के नए अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त भागीदार बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!