31 May 2026, Sun
Breaking

अपर रोड पर चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों एव ब्रह्मपुरी पर सड़क मरम्मत कार्योंकी रफ्तार परखने देर रात्रि को कार्य स्थल का निरीक्षक करने पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को 15 जून तक हर हाल में कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को पूर्ण करने के दिए निर्देश

आगामी कांवड़ मेले को सफलता पूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

यातायात बाधित न हो,सड़क किनारे पड़े मलबा एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

हरिद्वार 30 मई 2026

वर्तमान में संचालित हो रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने देर रात्रि को निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि अपर रोड में सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिए जाए,इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चार धाम यात्रा अपने चरम पर है तथा माह जुलाई के अंत में कांवड़ मेला भी शुरू हो जायेगा इसके लिए यह जरूरी है कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए यह जरूरी है कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है,उन्हें समय से पूर्ण कर लिए जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि यातायात बाधित न हो इसके लिए सड़क किनारे पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाना सुनाश्चित किया जाएं ।

जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुरी में सीवरेज कार्यों हेतु खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को सड़क मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण एवं सड़क किनारे पड़े मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, सहायक परियोजना अभियंता संदीप कुमार,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा,अपर अभियंता सुनील कुमार,मनमोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!