11 Jun 2026, Thu
Breaking

पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने इस राष्ट्रवादी विचार को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था

आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है इस जीत के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है यह जीत पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की मेहनत,लगन और त्याग का परिणाम है वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और देश के गृहमंत्री माननीय अमित भाई शाह की सटीक चुनावी रणनीति का परिचायक है

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा की पश्चिम बंगाल और असम के जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता न केवल प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रवाद और सुशासन पर विश्वास कर रही है बल्कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर जनता का करारा जवाब है भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे कठिन राजनीतिक मैदान में भाजपा की बढ़त और असम जैसे राज्य में मजबूत वापसी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल को दोगुना कर दिया है ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!