25 May 2026, Mon

ड्रग माफिया के गढ़ में धमाका, आईजी रिद्धिम का ताबड़तोड़ अटैक

अब नहीं बचेगा कोई सौदागर, कुमाऊं पुलिस का ‘वार ऑन ड्रग्स’”

नशे पर प्रहार – कुमाऊं पुलिस का सख्त एक्शन

अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मेडिकल स्टोर सीज, नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही

रिद्धिम अग्रवाल, आईजी कुमाऊं

एसओटीएफ व औषधि विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय

स्थानीय जनता ने की सराहना, पुलिस का बढ़ा मनोबल

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) कुमाऊं परिक्षेत्र एवं औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल क्षेत्र में एक प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान हल्द्वानी, बनभूलपुरा स्थित श्याम मेडिकल स्टोर से संचालक हिमांशु वार्ष्णेय पुत्र उपकर वार्ष्णेय निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड, हल्द्वानी के कब्जे से अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमे
20 बुप्रेनोरफीन आईपी इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल, 360 अल्पराज़ॉलम टैबलेट शामिल हैं।

उक्त प्रकरण में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ड्रग एक्ट के नियम के उल्लंघन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस कार्रवाई के पश्चात स्थानीय जनता द्वारा कुमाऊं पुलिस एवं संबंधित विभाग की सराहना की गई तथा इसे नशे के विरुद्ध एक सशक्त एवं सराहनीय पहल बताया गया।

कुमाऊं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपदों में नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!