25 May 2026, Mon

बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित

प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के जोनल/सेक्टर प्रभारियों की मौजदूगी में फोर्स को किया गया ब्रीफ

समस्त अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने जोन सेक्टरों में रहेंगे भ्रमणशील

भीड़ का आंकलन कर समय से यातायात प्लान किया जाएगा अलग से लागू

सड़क किनारे कोई भी वाहन नही होगा पार्क, सीसीटीवी कैमरे से रखी जायेगी पैनी नजर

मेला क्षेत्र को 08 जोन एंव 21 सेक्टर में किया गया विभाजित

हरिद्वार 30 अप्रैल 2026

बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तृत रुप से ब्रीफ किया गया।

इस दौरान स्नान पर्व के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए एसपी सिटी अभय सिंह स्नान के सकुशल संचालन, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की निकासी आदि को लेकर तैयार की गई योजना की जानकारी ब्रीफिंग में उपस्थित फोर्स के साथ साझा की। तत्पश्चात एसपी ट्रैफिक/ क्राईम निशा यादव द्वारा भीड़ के मुताबिक तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान को एक्टिवेट करने पर जोर दिया।

महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए श्री नवनीत सिंह द्वारा सभी जोनल ऑफिसर्स को आज सायं तक अपने-अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रुप से भ्रमण करते हुए रह गई कमियां दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने व उक्त कमियों को आज ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

अधीनस्थ कर्मियों को मेले के दौरान क्या करना है, क्या नहीं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। अवगत कराया गया की चार धाम यात्रा भी प्रचलित है जिससे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का आगमन पिछले वर्ष से अधिक होने की संभावना के दृष्टिगत सभी को मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार रहने की जरुरत है। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर अपने वैकल्पिक मार्गों का भी सही समय पर सही तरीके से उपयोग किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!