8 Oct 2026, Thu

एसएसपी कुम्भ ने कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष में कुम्भ मेला पुलिस एवं अभिसूचना विभाग द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की

प्रतिदिन अधिक से अधिक सत्यापन सुनिश्चित करें: आयुष अग्रवाल

हरिद्वार। आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा सीसीआर हरिद्वार स्थित सभागार में कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष में कुम्भ मेला पुलिस एवं अभिसूचना विभाग द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की गई।

आयुष अग्रवाल, एसएसपी कुम्भ मेला 2027

एसएसपी कुम्भ द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन कार्य संवेदनशील ड्यूटी है, सत्यापन सम्बन्धी कार्य पूर्ण संवेदनशीलता के साथ करना है, सभी अधिकारी/कर्मचारीगण सत्यापन कार्यवाही करते समय निर्धारित सत्यापन फार्म पर सम्बन्धित बाहरी व्यक्ति की फोटो चस्पा करते हुए सत्यापन फार्म के प्रत्येक बिन्दु को ध्यान पूर्वक पूर्ण रुप से भरते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक सत्यापन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर संतोष बगडवाल मण्डलाधिकारी कुम्भ मेला हरिद्वार, संजय सिंह निरीक्षक एसआईओ कुम्भ मेला हरिद्वार, विवेक सनवाल निरीक्षक एलआईयू हरिद्वार, राजेन्द्र रावत, निरीक्षक एलआईयू हरिद्वार सहित कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन हेतु नियुक्त अभिसूचना विभाग एवं कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त सत्यापन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!