31 Aug 2026, Mon

हरिद्वार में मैकडॉनल्ड्स पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सड़े प्याज मिलने पर बिक्री पर रोक; लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

हरिद्वार/उत्तराखण्ड

हरिद्वार में मैकडॉनल्ड्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, सड़े प्याज मिलने पर बिक्री पर रोक; लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सिडकुल के पेंटागन मॉल स्थित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में जांच के दौरान कथित तौर पर सड़े और बदबूदार प्याज मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और मीट प्रोडक्ट, आइसक्रीम व डेजर्ट की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की गई है।

वहीं आउटलेट के फूड लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फ्लिपकार्ट इंस्टाकार्ट में भी छापेमारी की, जहां दस्तावेज और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़े मानकों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। पिरान कलियर और रुड़की क्षेत्र में भी मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण भी किया गया।

जन्माष्टमी से पहले चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर से कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!