2 Oct 2026, Fri

हरिद्वार 02 अक्टूबर इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये गये सहयोग एवं संचालन के लिये किया गया सम्मानित

हरिद्वार 02 अक्टूबर इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये गये सहयोग एवं संचालन के लिये किया गया सम्मानित

उत्तराखण्ड पुलिस एवं वाहिनी अर्न्तजनपदीय 15वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस विभाग की ओर से इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये सक्रिय उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय संचालन के लिये विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक (क्राइम एवं ट्रैफिक) निशा यादव ने सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक निशा यादव ने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी को जब भी विभागीय सहयोग के लिये अनुरोध किया गया तो उन्होंने हमेशा पुलिस विभाग को समर्पित अग्रणीय होकर सहयोग दिया जिसके लिये पुलिस विभाग डॉ. नरेश चौधरी को उत्कृष्ट कायों के लिये समय- समय पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करता रहा है जिसके डॉ. नरेश चौधरी हकदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!