8 Oct 2026, Thu

हरिद्वार में कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और गिरफ्तारी की माँग उठाई

हरिद्वार में कांग्रेस ने मनाया ‘लोकतंत्र का काला दिवस’, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और गिरफ्तारी की माँग उठाई,

आज ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने गुरुवार को देवपुरा चौक पर ‘लोकतंत्र का काला दिवस’ मनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चुनावों में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा इन मुद्दों को उठाने पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं अन्य विपक्षी नेताओं के साथ कथित पुलिस बर्बरता और उनके विरुद्ध मुक़दमे दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की है।

साथ ही कहा कि जनता के मताधिकार, निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े सवालों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता की वैधता जनता के स्वतंत्र और निष्पक्ष जनादेश से आती है।

यदि चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप उठ रहे हैं, तो सरकार और निर्वाचन आयोग का दायित्व है कि वे तथ्यों, दस्तावेज़ों और पारदर्शी जाँच के माध्यम से उनका जवाब दें, सवाल पूछने वाले विपक्ष को पुलिस कार्रवाई और मुक़दमों से दबाने की कोशिश जनता के संदेह को और गहरा करती है। उन्होंने कहा, “देश को चुनाव प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब देही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!