22 Jul 2026, Wed

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार

चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध दबोचे

बरामद 02 मोटर साइकिलो के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज हैं मुकदमें

अन्य बरामद 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अन्य थानों/जनपद से की जा रही है जानकारी

ज्वालापुर। वादी आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकि अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालूमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!