25 May 2026, Mon
Breaking

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जेआईसीए वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से सम्बन्धित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में जेआईसीए वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से सम्बन्धित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश के लिए संपूर्ण बागवानी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।

उन्होंने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसानों को अधिक से अधिक ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके।

मुख्य सचिव ने उत्पादन बढ़ाये जाने के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ ही दिशा सप्लाई चेन विकसित करने और कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बागवानी उत्पादन को बढ़ाये जाने के लिए उन्नत किस्में और क्षेत्र विस्तार पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं में डुप्लीकेसी ना हो और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूर्ण होने के उपरांत भी किसानों को सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु उद्यान विभाग की भूमिका सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर सचिव एस.एन. पाण्डेय एवं डीजी उद्यान वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!