8 Oct 2026, Thu

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जांच की

अल्मोड़ा, 08 अक्टूबर

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव तथा उपलब्ध अभिलेखों की गहन जांच की।

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण करते हुए मशीनों के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा तथा अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!