6 Oct 2026, Tue

ज्वालापुर के निकुंज बिहार कॉलोनी के सामने डिगो पेंट की दुकान में भीषण लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र में निकुंज बिहार कॉलोनी के सामने स्थित डिगो पेंट की दुकान में सोमवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे पेंट के डिब्बे और अन्य सामान जलकर राख हो गए

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान का शटर बंद होने के कारण दमकल कर्मियों ने शटर को काटकर अंदर प्रवेश किया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा पेंट और अन्य सामान बुरी तरह जल गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!