कोतवाली पिरान कलियरहरिद्वार
36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01आरोपित को धर दबोचा
ज्यादा पैसे कमाने के लालच में करने लगा मादक पदार्थ की तस्करी

आरोपित के विरुद्ध एनड़ीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्यवाही
नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पिरान कलियर द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30.09.26 को पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग दौराने NIC तिराहा से पचास मीटर दूर रतमऊ नदी पुल धनौरी कलियर के पास से आरोपी अंकुश कुमार पुत्र श्री धीर सिंह हाल निवासी केयर हास्पिटल भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया।


