23 Jun 2026, Tue

28 जून को जनपद में चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

अल्मोड़ा, 23 जून

685 बूथों पर 38222 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 29-30 जून को घर-घर दस्तक अभियान

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आज जिला अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित ने बताया गया कि अभियान के तहत जनपद में कुल 685 बूथ स्थापित किए जाएंगे। ब्लॉकों द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार 0-5 वर्ष तक के कुल 38222 बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए 29 जून और 30 जून 2026 को विशेष “घर-घर दस्तक अभियान” चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 28 जून को अपने नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा “दो बूंद जिंदगी की” – यह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!