22 Jul 2026, Wed

अल्मोड़ा में हरेला पर्व को मनाने की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री का आगमन है प्रस्तावित।

अल्मोड़ा

आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले लोकपर्व हरेला के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरेला केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता का जनआंदोलन है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इसकी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में 75 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस वर्ष जनपद अल्मोड़ा में हरेला पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, रेशम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को पौधारोपण के लक्ष्य आवंटित करते हुए निर्देश दिए कि चिन्हित स्थलों पर अभी से गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!