22 Aug 2026, Sat

200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल रिकवर, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक

हरिद्वार सिडकुल

मोबाइल वापस पाकर लोग देखे खुश, हरिद्वार पुलिस की मेहनत और लगन को सराहा

“मोबाइल फोन अब आम से खास तक सभी के जीवन का जरूरी अंग बन चुका है, हमें खुशी है कि हम इस बड़े स्तर पर लोगों को खुशियां दे पा रहे हैं”- एसएसपी नवनीत सिंह

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का गुल्लक खोला है और इस बार गुल्लक से निकले हैं 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल फोन जिनकी बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक है।

एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिड़कुल पुलिस ने इन मोबाइलों को प्रदेश सहित सुदूर के अन्य राज्यों से रिकवर किया। सावन के पावन महीने में थाना सिड़कुल में आज आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए।

बरामद मोबाइलों में कुछ सिडकुल स्थित कंपनियों में रोजगार के लिए बाहरी राज्यों से आए कंपनी कर्मचारियों के तथा कुछ स्थानीय निवासियों के हैं।

खोए हुए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखा जो हरिद्वार पुलिस की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का नायाब उदाहरण पेश करती है। सभी ने इस लगन और जनहित के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!