22 Jul 2026, Wed

2 करोड़ की 980 ग्राम हैरोइन के साथ एक नशा कारोबारी तस्कर रुड़की पुलिस ने दबोचा

रुड़की

कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम

तस्कर के कब्जे से बरामद की गई हैरोइन की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये के करीब

पुलिस ने करोड़ों की हैरोइन के साथ तरण तारण पंजाब निवासी तस्कर को धर दबोचा

हैरोइन खरीदने और बेचने वालों पर भी हरिद्वार पुलिस कसेगी शिकंजा

अवैध एवं आपराधिक कार्यों में लिप्त तत्वों पर लगाम लगाने एवं नशा तस्करी रोकने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार विभिन्न स्तर से प्रयास कर रही है।

 

ताजातरीन कार्यवाही के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चैकिगं के दौरान लाठरदेवा अंडर पास खडी कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति गुरविन्दर सिंह पुत्र दलवीर सिंह नि0 ग्रामनारली थाना खालड़ा जिला तरण तारण पंजाब 38 वर्ष जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

पुलिस को शक होने पर उसको घेर कर पकड लिया गया सख्ती से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर आरोपी गुरविन्दर की गाडी के डैसबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 249/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!