2 Oct 2026, Fri

सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश लेकर टिहरी पुलिस ने मनाई गांधी जयंती

टिहरी। पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे, क्षेत्राधिकारी टिहरी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।

साथ ही पुलिस लाइन चंबा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के द्वारा पुलिस परिवार के स्वच्छकों को सम्मानित भी किया गया।

पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण किया गया।

टिहरी पुलिस परिवार द्वारा दोनों महान विभूतियों के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कर्तव्य में अपनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!