15 Jul 2026, Wed

आज आईआरबी द्वितीय, देहरादून के वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे की अध्यक्षता में मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

देहरादून। आज आईआरबी द्वितीय, देहरादून के वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे की अध्यक्षता में मासिक सम्मेलन/गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।बैठक में उत्तरकाशी में तैनात ‘बी’ दल के दलनायक ऑनलाइन माध्यम से तथा अन्य सभी दलों के दलनायक प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए और अपने-अपने दलों की कार्यप्रगति व उपलब्धियों को साझा किया।

सेनानायक द्वारा दिए गए कड़े व महत्वपूर्ण निर्देश

सकारात्मक छवि: यातायात और अन्य ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ विनम्र, मधुर और संवेदनशील व्यवहार करें। अनिवार्य प्रशिक्षण: सभी पोस्टों पर वेपन हैंडलिंग, पी.टी. और सी-कोर्स का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए। सोशल मीडिया: सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। कड़ा अनुशासन: उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मादक पदार्थों से पूर्ण दूरी रखें।

“मैन ऑफ द मंथ” सम्मान:

वाहिनी में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर ‘डी’ दल के आरक्षी 4768 अजय कुमार एवं आरक्षी 4765 अब्दुल रहमान को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित किया गया। सेनानायक महोदया ने दोनों जवानों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक सेनानायक रीना राठौर, शिविरपाल सिद्धार्थ कुकरेती, सूबेदार सैन्य सहायक रामपाल सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!