22 Sep 2026, Tue

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई

प्रतीक की छोटी बेटी ने सभी धार्मिक कर्मकांड को संपन्न कराया। उनके साथ प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव दोनों बेटियां प्रथम और पदमजा एवं अपर्णा के पिता एवं भाई साथ ही शिवपाल यादव के बेटे आदित्य और तेजप्रताप भी मौजूद रहे।

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी वीआईपी घाट पहुंचकर प्रतीक यादव को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए योग गुरु बाबा रामदेव ने पूर्व में उनके साथ बिताए हुए समय को याद करते हुए कहा कि प्रतीक यादव गाय और सनातन में अटूट विश्वास रखते थे ,वह काफी हष्ट पुष्ट थे।

उन्होंने कहा कि उनका समय से पूर्व जाना बहुत ही दुखद है, उन्होंने मां गंगा से पुण्य आत्मा की शांति की कामना की।तीर्थ पुरोहित के अनुसार प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!