12 Jun 2026, Fri
Breaking

कप्तान नवनीत सिंह के अगुवाई में एक के बाद एक चुनौतियों से पार पाती हरिद्वार पुलिस

कनखल और कलियर के बाद अब हरिद्वार से चोरी बच्ची को किया सकुशल रिकवर

करीब 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के बीच से बच्ची को ले उड़े थे चोर

बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने किया हरिद्वार से हावड़ा बंगाल तक का सफर

दंपत्ति ने परिचित के साथ मिलकर दिया था 04 माह की बच्ची चोरी की घटना को अंजाम

तीन लाख रुपये थी लड़का डिलिवर करने की रकम, गलती से बच्ची को उठा ले गई दंपत्ति

आमजन कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह और हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की प्रशंसा

हरिद्वार। दिनांक 28/05/2026 को पुष्पेंद्र निवासी सम्भल उ0प्र0 द्वारा चौकी रोडिबेलवाल में आकर सूचना दी गई कि 27/05/2026 को गंगा स्न्नान के लिए हरिद्वार आने के बाद उनका परिवार रात को हाथी पूल के निकट विष्णु घाट में एक पेड़ के नीचे सो गया। सुबह उठने पर उन्हे अपनी 04 महीने की बेटी गायब मिली। आसपास काफी तलाशने के बाद भी बच्ची का कोई पता नही चल पाया। बच्ची चोरी से जुड़े इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई और तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

जनपद में अचानक से एक के बाद एक बच्चा चोरी की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चों की सकुशल बरामदगी की चुनौती को स्वीकार किया और कमान अपने हाथ में लेते हुए हर मामले के खुलासे के लिए टीमों को मोटिवेट किया।

कनखल व कलियर क्षेत्र से चोरी किए गए बच्चों की सकुशल बरामदगी एवं कथित बच्चा चोर गिरोहों के पर्दाफ़ाश के बाद हरिद्वार पुलिस ने अपना फोकस रोडिबेलवाला से चुराई गई बच्ची की रिकवरी पर केन्द्रित किया।

बच्ची के चोरी होने का सही समय पता न होने के चलते पुलिस टीम ने अनुमानित समय सीमा के बीच की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए एक संदिग्ध जोड़े की पड़ताल शुरु की। संदिग्ध जोड़ा पहले दिनाँक 27/05/26 को एक बच्चे को साथ लेकर विष्णु घाट पर घूमते हुए और फिर दिनांक 28/05/26 की सुबह 02 बच्चों के साथ उ0प्र0 परिवहन निगम की बस में बैठेते हुए दिखे। बस के चालक/परिचालक से पूछताछ व अन्य पड़ताल से सामने आया कि ये जोड़ा धामपुर में बस से उतरा और फिर हावड़ा जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। धामपुर से हावड़ा(प0बंगाल) के मध्य ट्रेन के 65 स्टेशन होने के कारण सभी स्टेशनों से जानकारी जुटाई गई लेकिन कोई भी लाभप्रद सूचना नहीं मिल पायी।

तलाश का एंगल बदलते हुए पुलिस ने उक्त संदिग्ध जोड़े के विष्णु घाट तक आने के रूट को किया जिसमें ये जोड़ा दिनाँक 27.05.2026 को शिवालिक नगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी से आते हुये दिखाई दिये। उक्त संदिग्ध महिला-पुरुष की फोटो दिखाकर आस पास पूछताछ की गयी तो प्रकाश में आया कि वह दोनों अपने बच्चे सहित झाड फूंक का काम कर रहे एक बाबा की ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बनी हुई झोपडी में रह रहे थे।

लीड मिलते हुए पुलिस टीम ने तुरंत झोपडी में दबिश देकर संदिग्ध बाबा सत्यपाल और तलाशे जा रहे महिला और पुरुष को बच्ची सहित पकड़ लिया। मिलान करने पर उक्त बच्ची वहीं 04 माह की बच्ची निकली जिसका अपहरण किया गया था। उपरोक्त घटना के अनावरण में चौकी प्रभारी रोड़ी बेलवाला नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल, कांस्टेबल निर्मल रागढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीआईयू कार्यालय से कांस्टेबल वसीम ने टेक्निकल इनफॉरमेशन प्राप्त करने एवं प्रक्रिया करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाइट-एसएसपी सर बच्चा चोरी प्रकरण

संदिग्ध जोड़े ने पूछताछ करने पर बताया कि वह आपस में पति-पत्नी हैं और चार बच्चों के माता-पिता हैं जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल है। कुछ समय पहले महिला के चचेरे भाई ने उसे बताया था कि 05 लड़कियां पैदा होने के बाद एक दंपत्ति को बेटे की जरुरुत है। अगर वह अपना एक बेटा दे दे तो बदले में तीन लाख रुपये मिलेंगे। महिला ने अपना बच्चा देने से मना कर दिया।

लेकिन बड़ी रकम के लालच में उसने यह बात अपने परिचित सत्यपाल (बाबा) को बतायी। हरिद्वार में लाखों लोगों की भीड़ में घाटों से बच्चे चुराने की सत्यपाल की सलाब पर ही दंपत्ति अपनी छोटी को साथ लेकर दिनांक 26.05.26 को इटावा व लखनऊ से होते हुये ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे थे। एक दिन व रात सत्यापाल की झोपड़ी में रुकने के बाद दिनांक 27.05.26 को छोटी बेटी को साथ लेकर हरिद्वार घाट मे गये और बच्चे चोरी करने का मौका तलाशने लगे। अगली सुबह 4.00 बजे के लगभग उन्होंने गहरी नींद मे सो रहे एक परिवार के बीच से उस बच्ची को गलती से लडका समझकर चोरी कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!