27 Jul 2026, Mon

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपराधियों पर लगातार प्रहार, वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़

सीसीटीवी की पैनी नजर और पुलिस की सतर्कता ने वाहन चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी

5 साल में जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन अभियान ने खोली चोरी गिरोह की परतें

हरिद्वार पुलिस की अथक मेहनत से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

हिरासत में लिये गये आरोपियों का है आपराधिक इतिहास, एक पर 11 तो दुसरे पर 02 मुकदमे दर्ज

तीसरे आरोपी की खँगालीं जा रही हैं कुंडली

सीमावर्ती जनपदों तक फैली जांच ने अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

अपराधियों के लिए कड़ा संदेश, हरिद्वार में अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

दिनांक 12.05.2026 को वादी मतलूब पुत्र छोटा निवासी ग्राम करौंदी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 17एफ -4899 चोरी होने की सूचना दी गई, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त दिनांक 10.06.2026 को वादी अहसान पुत्र कुर्बान निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल यूपी 11 बीक्यू -7714 चोरी होने की तहरीर दी गई। इस संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।

नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विगत 05 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। पुलिस टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से सूचनाएं एकत्र की गईं व साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

दिनांक 11.06.2026 को चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को यूके 17एफ 4899 व यूपी 11बीक्यू 7714 मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!