8 Oct 2026, Thu

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा को उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटाने की मांग हो गई है शुरू ,मामला हरीश रावत व शैलजा के बीच तनातनी को लेकर गर्मा रहा है

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा को उत्तराखंड के प्रभारी पद से हटाने की मांग हो गई है शुरू ,मामला हरीश रावत व शैलजा के बीच तनातनी को लेकर गर्मा रहा है ।

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली से अब उत्तराखंड के कांग्रेसी भी नाराज दिखाई दे रहे हैं उत्तराखंड के अधिकांश कांग्रेसियों ने कुमारी शैलजा को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाने की मांग भी शुरू कर दी है ।

कुछ कांग्रेसियों का तो यह भी कहना है की कुमारी शैलजा ने जिस तरह हरियाणा में कांग्रेस की लुटिया डुबोई है ठीक उसी तरह शैलजा उत्तराखंड को भी कांग्रेस विहीन करना चाहती हैं, जो किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा इसीलिए कुमारी शैलजा को उत्तराखंड के प्रभावी पद से हटाने की मांग शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!