29 Sep 2026, Tue

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई पड़ रहे हैं, यदि उन्हें चुनाव लड़ना ही है तो हरिद्वार विधानसभा सीट से ही चुनाव उनको लड़ना चाहिए

हरिद्वार, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई पड़ रहे हैं, यदि उन्हें चुनाव लड़ना ही है तो हरिद्वार विधानसभा सीट से ही चुनाव उनको लड़ना चाहिए।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस में कुछ अलग थलग से पडते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही हरीश रावत 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में भी दिखाई दे रहे हैं।

यह चुनाव वे हरिद्वार से लड़ना चाहते हैं लेकिन हरिद्वार में किस सीट से लड़ना चाहते हैं इसकी घोषणा उन्होंने नहीं की है, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तो हरीश रावत की घोषणा को सुनकर हरीश रावत से हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

इन कांग्रेसियों का यह भी कहना है कि यदि हरीश रावत हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो हरिद्वार के समस्त कांग्रेसी तन मन धन से उनको चुनाव लड़ाएंगे लेकिन हरीश रावत के मन में क्या चल रहा हैं।

यह तो वही जानते होंगे कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि हरिद्वार ग्रामीण से तो उनकी पुत्री पुनः टिकट मांगेंगी उधर खानपुर सीट से उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ताल ठोक रहे हैं, जबकि खानपुर सीट से वीरेंद्र रावत के चुनाव जीतने की कोई संभावना नहीं है।

 

हरिद्वार ग्रामीण सीट से भी अनुपमा रावत इस बार यदि टिकट मिल जाता है तो उनकी जीत आसान नहीं होगी इसलिए यदि हरीश रावत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो हरिद्वार विधानसभा सीट से ही वह चुनाव लड़े तो उनके लिए ज्यादा मुफीद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!