24 Jun 2026, Wed

अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस ने दिया तोहफा। चेहरों पर लौट आई मुस्कान पुलिस का किया शुक्रिया

हरिद्वार

CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से ढूँढ निकाले 104 मोबाईल फोन, कीमत लगभग पैंतीस लाख रुपये (3500000/-Rs)

देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किये गए मोबाईल फोन को विभिन्न राज्यों के मोबाईल स्वामियों को किये सुपुर्द

अगर आपका भी खो जाता है मोबाइल तो घबराएं नहीं उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवश्य दें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से खोए हुए 104 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पैंतीस लाख (3500000 रुपये) है।

खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए।

बरामद मोबाइल फोन में से 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पं9जाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा*कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे ।

खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामि देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!